ये सेलिब्रिटी बन सकते हैं बिग बॉस 14 के घर के प्रतियोगी


राधे माँ और राज महाजन का नाम बिग बॉस 10 में भी एंट्री को लेकर रहा था चर्चित


मुंबई। हाल ही में खत्म हुआ Bigg Boss 13 को अभी तक के सभी सीजन में सबसे अच्छा कहा जा सकता है। सलमान खान के शो के इस सीजन ने सबसे ज़्यादा टीआरपी कमाई और कई कीर्तिमान स्थापित किया। इसी सीजन में सबसे ज्यादा वाइल्ड कार्ड एंट्रीज का कीर्तिमान भी स्थापित किया। सबसे लंबा चलने वाले सीजन का खिताब भी बिग बॉस 13 के नाम गया। बीते सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला रहे थे। असीम रियाज रनरअप रहे। शानदार अंत हुआ था इस सीजन का इसलिए आने वाले ‘बिग बॉस 14’ को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त जोश है।


कहा जा रहा है कि आम आदमी के लिए ऑडिशन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। यह भी खबर है कि इस बार बिग बॉस के घर को जंगल की थीम पर रखा जाएगा और घर में कम से कम चार या पांच आम आदमी होंगे और बाकी सेलेब्रिटीज रखे जाएंगे। गौरतलब है कि इस साल सलमान खान ही इस शो को होस्ट करने वाले हैं। हर बार एक अफवाह रहती हैं कि सलमान खान इस शो को करेंगे या नहीं, लेकिन इस बार बिल्कुल भी ऐसा नहीं है। पिछला शो जिस कदर सुपरहिट रहा उससे सलमान खान की नामौजूदगी का तो सवाल ही नहीं उठता है।


शो को में एंट्री को लेकर अटकलों का बाज़ार गरम है और सूत्रों के माध्यम से कुछ सेलिब्रिटीज के नाम लीक हुए है। आइये जानते हैं बिग बॉस में आने वाले संभावित प्रतियोगियों के बारे में :-


राज महाजन : राज महाजन (जन्म 21 अक्टूबर 1977) संगीतकार, प्रोड्यूसर, एक्टर, गायक और टीवी शॉ होस्ट हैं। मोक्ष म्यूजिक कंपनी के मुखिया और संगीतकार राज का नाम बिग बॉस 10 में आने को लेकर भी अच्छा खासा चर्चाओं में रहा था। विवादों से राज महाजन का पुराना रिश्ता है। राज महाजन टीवी टॉक शो-सिरीज़ ‘म्यूजिक मस्ती विद राज महाजन’ भी संचालित कर चुके हैं, जिसका एक एपिसोड काफी चर्चित हुआ था जिसमे कई सुपरहिट बॉलीवुड गानो के गायक लाभ जनजुआ ने बॉलीवुड जगत की झूठी दुनिया से पर्दा उठाया था इसके अलावा, अपने एक लेस्बियन सम्बन्धों पर आधारित म्यूजिक विडियो ‘यारा वे’ को लेकर भी काफी विवादों में रहे थे। गौरतलब है कि राज महाजन अपनी पत्नी द्वारा दहेज के केस उत्पीड़न को लेकर भी विवादित रहे थे और पत्नी से अलग रह रहे थे। अच्छी बात यह हैं कि राज महाजन वापिस अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं। राज के बारे में जानने के लिए : https://en.everybodywiki.com/Raj_Mahajan | https://www.facebook.com/TheRajMahajan


दिशा वकानी : मशहूर कॉमेडी सिरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के मशहूर किरदार को कई सालों से दिशा वकानी भूमिका निभाती नजर आ रही थी, जो साल 2017 से मैटरनिटी लीव पर हैं। लेकिन, दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नजर नहीं आई हैं। दिशा साल 2017 में मैटरनिटी-लीव पर गई थीं, उसके बाद से शो वापस नहीं लौटी हैं। इस बीच कई बार दिशा के शो छोड़ने और नई दयाबेन की शो में एंट्री को लेकर कई खबरें आईं, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दिशा वकानी के बारे में जानने के लिए : https://en.wikipedia.org/wiki/Disha_Vakani | https://www.instagram.com/disha.vakani


करन ग्रोवर : करन सिंह ग्रोवर (जन्म 23 फ़रवरी 1982) भारत के एक लोकप्रिय मॉडल, टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेता, प्रोड्यूसर है। करन ग्रोवर ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया (MTV India) पर एकता कपूर के ‘कितनी मस्त है ज़िंदगी’ से की। उनको सबसे ज्यादा पहचान स्टार वन पर ‘दिल मिल गए’ में डॉ॰ अरमान मल्लिक का चरित्र निभाने से मिली। करण ने पहली शादी खुद से 2 साल बड़ी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। करण ने जब श्रद्धा से शादी की तब वो 26 वर्ष के थे। करण की पहली शादी केवल 10 महीने ही चल पाई और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण ने साल 2012 में एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की, लेकिन उनकी ये शादी भी ज्यादा नहीं टिकी। शादी के दो साल बाद वर्ष 2014 में दोनों का तलाक हो गया। फिर, करण की मुलाकात एक्ट्रेस बिपाशा बसु से हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और वर्ष 2016 में उन्होंने शादी कर ली। गौरतलब है कि करण आयु में बिपाशा बसु से तीन वर्ष छोटे हैं।


करन ग्रोवर के बारे में जानने के लिए : https://en.wikipedia.org/wiki/Karan_Grover | https://www.facebook.com/Iamksgofficial


राधे माँ : राज महाजन के साथ-साथ राधे माँ का नाम भी बिग बॉस 10 में आने को लेकर अच्छा-खासा खबरों में रहा था। सुखविंदर कौर उर्फ राधे माँ (जन्म 4 अप्रैल 1965) वो महिला है जो स्वयं को भगवान बताती हैं। वो खुद को देवी का अवतार बताती हैं। हमेशा लाल सुर्ख रंग में दुल्हन की तरह सजी-धजी रहती हैं। सुखविंदर कौर कभी भी ज़मीन पर कदम नहीं रखतीं। फिल्मी गानों पर थिरकती हैं। किन्तु, इन दिनों ये राधे मां जरा परेशानी में हैं। इन पर दहेज उत्पीड़न से लेकर अश्लीलता फैलाने तक का केस दर्ज है। राधे माँ ने खुद को एक धार्मिक गुरु का दर्जा दिया हैं| देश भर में इन्हें बहुत लोग मानते हैं और इनके सत्संग में शामिल होते हैं | राधे माँ के बारे में अधिक जानने के लिए : https://en.wikipedia.org/wiki/Radhe_Maa | https://www.facebook.com/ShriRadheMaa/


अमित भड़ाना : अमित भड़ाना का जन्म 7 सितंबर 1994 को दिल्ली के एक गांव जोहरीपुर में हुआ। अमित भड़ाना ने विहार बिहार के एक स्कूल से अपनी पढ़ाई की। अमित भड़ाना फेसबुक पर फेमस हुए और फिर सोशल मीडिया के जरिए वह यूट्यूब पर प्रसिद्ध हुए और एक समय ऐसा आया कि वह पूरी इंडिया में नंबर वन इंडिविजुअल यूट्यूबर बन गए और अपनी प्रतिभा को पूरे देश तक पहुंचाया। अमित भड़ाना के बारे में जानने के लिए : https://www.facebook.com/theamitbhadana.fans


टीना दत्ता : टीना दत्ता का जन्म 27 नवंबर 1986 को कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, भारत में तनिषा दत्ता के रूप में हुआ था। उन्हें घर पर सभी प्यार से टिनजी के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने पांच साल की आयु में अभिनय करना शुरू कर दिया था। हालांकि, टीना ने हिंदी और बंगाली दोनों मनोरंजन उद्योगों में काफी काम किया है। उन्हें हिंदी टीवी धारावाहिकों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए काफी लोकप्रियता मिली, जिसके चलते उन्हें कई पुरस्कार भी मिले।वर्ष 2009 में, टीना ने कलर्स के टीवी के लोकप्रिय शो उतरन में इच्छा भारती सिंह बुंदेला के किरदार के साथ एक अभिनेत्री के रूप में अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की। जिसके चलते उन्होंने विभिन्न टीवी शो जैसे कॉमेडी सर्कस (2009), कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (2013), झलक दिखला जा सीजन 7 (2014), कॉमेडी क्लासेस (2015), कॉमेडी नाइट्स बचाओ (2016), आदि में भी कार्य किया है। टीना दत्ता के बारे में जानने के लिए : https://en.wikipedia.org/wiki/Tina_Datta |  https://www.facebook.com/IamTinaDutta/


सुनील पाल : सुनील पाल एक भारतीय कॉमेडियन, एक्टर और वोइस-आर्टिस्ट हैं। सुनील वर्ष 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर’ के विनर भी रह चुके हैं। शो जीतने के बाद सुनील पाल फिर फिल्मों में काम करने लगे। वर्ष 2005 में सुनील ने ‘भावनाओं को समझो’ को लिखा और इस शो का डाइरेक्शन भी किया, वह अब तक करीब 51 शोज में स्टैंडअप कॉमेडी कर चुके हैं। सुनील का जन्म वारदा, महाराष्ट्र में हुआ और वह मुंबई वर्ष 1995 में आये। ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर’ शो जीतने के बाद सुनील को कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। वह अब तक बॉलीवुड फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका में नजर आ चुके हैं। फ़िल्में : हम, फिर हेरा फेरी, अपना सपना मनी मनी, बॉम्बे टु गोवा, मनी बैंक गैरेंटी, मैं हूं रजनीकांत, डर्टी पॉलिटिक्स, तेरी भाभी है पगले। सुनील पल के बारे में जानने के लिए : https://en.wikipedia.org/wiki/Sunil_Pal | https://www.facebook.com/sunilpalmumbai


अरुण गोविल : अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। पढ़ाई के दौरान ही अरुण नाटक किया करते थे। 1987 में निर्देशक रामानंद सागर के 'रामायण' में अरुण ने 'भगवान राम' का चरित्र निभाया था. इस किरदार से वे इतने मशहूर हुए कि आज भी लोग उन्हें टीवी के राम कहकर ही पुकारते हैं। अपनी ज़िंदगी मे अरुण ने कई फिल्मों और नाटकों मे काम किया है जिसमे फिल्में जुदाई, हथकड़ी, और नाटकों में रामायण, विक्रम और बेताल इनके फेमस रहे है। रामायण में राम का चरित्र निभाने के बाद इनका फ़िल्मी करियर लगभग खत्म सा हो गया, क्योकि इनकी छवि एक भगवान के रूप में लोगो मन में बस गयी तो इनका फ़िल्म में रोल करना मुश्किल सा हो गया। अरुण गोविल के बारे में जानने के लिए : https://en.wikipedia.org/wiki/Arun_Govil | https://www.facebook.com/govilarun52


दीपिका चीखलिया : 'रामायण' में सीता बनी दीपिका का जन्म 29 अप्रैल, 1965 में हुआ। दीपिका अभिनेत्री होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं। दीपिका चिखलिया ने एक कॉस्मैटिक कंपनी के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की, जिसके बाद उनका नाम दीपिका चिखलिया से बदलकर दीपिका टोपीवाला हो गया। दीपिका ने एक्टिंग के आरंभ में कुछ बी ग्रेड ऊह-आह वाली हॉरर फिल्में भी की थीं, जिनके नाम थे ‘रात के अंधेरे में’ व ‘चीख’। ये मूवीज रामायण से पहले की हैं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि मैं सीता का चरित्र करते समय 15-16 वर्ष की थी। इसके अलावा दीपिका ने कुछ ए ग्रेड फिल्में भी कीं। उनकी आखिरी फिल्म थी बेखुदी। 1994 में आई इस {फिल्म|मूवी) में उनके हीरो थे राजेश खन्ना। उन्होंने बीजेपी से 1991 में वडोदरा से लोकसभा चुनाव जीता था। दीपिका के बारे में जानने के लिए : https://en.wikipedia.org/wiki/Dipika_Chikhlia | https://www.facebook.com/dipikact