J&K में साहस दिखाने वाले थलसेना के 3 और वायुसेना के एक कर्मी को शौर्य चक्र


नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा कर्मियों के लिए शौर्य चक्र सहित विभिन्न वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। इस बार चार रक्षा कर्मियों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए थलसेना को तीन शौर्य चक्र मिले हैं। 



 


इसके अलावा भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर विशाख नायर को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। थलसेना के ले. कर्नल कृष्ण सिंह रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक कुमार दुबे को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। सेना के 31 जवानों को सेना (वीरता) पदक से सम्मानित किया गया है।


Popular posts
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में
Image
परियोजना मंत्री श्री सतपाल महाराज ने 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत चयनित सतपुली में पर्यटन विभाग की 40 शैय्या वाले आवास गृह एवं विवाह समारोह मल्टीपरक हाल के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन कर शिलान्यास किया
Image
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं, अभी भी वेंटिलेटर पर
Image
PM मोदी का संबोधन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है: राजनाथ सिंह
Image
‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना में शामिल हुएजम्मू-कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड: पासवान
Image