ग्राम उरोली में ब्लाक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया


रूद्रप्रयाग 10 फरवरी, 2020 (सू0वि0)
     जिला योजनान्तर्गत पशुपालन विभाग के सौजन्य से ग्राम उरोली में ब्लाक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में ग्रामीणो द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा विभिन्न चार वर्गो में लगभग 100 से अधिक पशुओ को प्रदर्शित किया गया।
ग्राम प्रधान उरोली डाॅ संजय राणा ने पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशु पालने तथा उनका अच्छी प्रकार रखरखाव करने की सलाह दी। पशुप्रदर्शनी में मुख्य अतिथि नागेन्द्र सिंह पंवार ज्येष्ट उप प्रमुख जखोली ने कहा कि इस प्रकार के पशुप्रदर्शनी ब्लॉक के अन्य गांव में भी लगनी चाहिए, ताकि अन्य पशुपालकों को भी फायदा मिले।
पशुप्रदर्शनी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश सिंह नितवाल द्वारा विभागीय कार्यक्रमों की जैसे नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्स सॉर्टेड सीमेन, पशुधन बीमा, पशुओ में कृमिनाशक दवा का महत्व तथा सहाकारिता विभाग द्वारा ब्याज रहित ऋण रू एक लाख व पांच लाख के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पशुप्रदर्शनी में दुधारू गाय बर्ग में सुमेर सिंह राणा की गाय प्रथम, श्रीमती श्याम देई देवी की गाय द्वितीय तथा श्रीमती यशोदा की गाय तृतीय स्थान पर रही। भैंस वर्ग में श्रीमती कुसुम देवी की भैंस प्रथम, श्री जयेन्द्र सिंह की भैंस द्वितीय तथा श्री गब्बर सिंह की भैस तृतीय स्थान पर रही। बैल जोड़ी में श्री राजेन्द्र सिंह की बैल जोड़ी प्रथम, श्री मातवर सिंह की बैल जोड़ी द्वितीय तथा श्री प्रवीण प्रसाद की बैल जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। हीफर वर्ग मे श्री केदार सिंह की हीफर प्रथम, श्री पुष्कर सिंह की हीफर द्वितीय तथा श्रीमती पुष्पा देवी की हीफर तृतीय स्थान पर रही।
पशुप्रदर्शनी में डॉ सतेंद्र यादव, डॉ रवि कुमार तथा डॉ  आर्शीदा खानम द्वारा निर्णायक की भूमिका में रहे। पशुप्रदर्शनी को सफल बनाने मे श्री दरम्यान सिंह पूर्व प्रधान, श्री प्रेम लाल, अफजल पशुधन प्रसार अधिकारी, श्री सुंदर नेगी, शांतिप्रसाद भट्ट,तथा धिरवांन द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।।