वरिष्ठ पत्रकार और करनाल से पूर्व सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा का निधन


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व सांसद और पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक संदेश में गांधी ने कहा कि एक संपादक, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक सांसद के रूप में चोपड़ा के लंबे और बेहतरीन योगदान को काफी समय तक याद किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार और करनाल से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित थे और करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि चोपड़ा ने आज दोपहर अंतिम सांस ली। वह पंजाब केसरी, दिल्ली के संपादक थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व सांसद और पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी चोपड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक संदेश में गांधी ने कहा कि एक संपादक, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक सांसद के रूप में चोपड़ा के लंबे और बेहतरीन योगदान को काफी समय तक याद किया जाएगा