कम बजट में दिल्ली के आसपास घूमने की यह हैं बेहतरीन जगहें


अगर आप वीकेंड पर पूरे सप्ताह की थकान को दूर करके एक नया अनुभव पाना चाहते हैं तो राजस्थान के अलवर जिले में स्थित नीमराणा में जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के जरिए यहां आते हैं तो महज ढाई घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है।


दिल्ली को देश ही राजधानी का दर्जा यूं ही नहीं दिया गया। यहां पर खाने-पीने से लेकर शॉपिंग का एक अलग ही मजा है। इतना ही नहीं, यहां पर घूमने की जगहों की भी कमी नहीं है और इसलिए लोग दूर-दूर से दिल्ली घूमने आते हैंलेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर दिल्ली के आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आपको कई बेहतरीन जगहें देखने को मिलेंगी


तो चलिए जानते हैं इन बेहतरीन जगहों के बारे में:


नीमराना अगर आप वीकेंड पर पूरे सप्ताह की थकान को दूर करके एक नया अनुभव पाना चाहते हैं तो राजस्थान के अलवर जिले में स्थित नीमराणा में जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के जरिए यहां आते हैं तो महज ढाई घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। यहां पर आप कई एतिहासिक किले व सरिस्का नेशनल पार्क में जरूर जाएं।


तिल्यार झील


रोहतक में स्थित यह झील वीकेंड में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां का शांत वातावरण मन को बेहद सुकून प्रदान करता है। इतना ही नहीं, आप झील में बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।


चोखी ढाणी अगर आप दिल्ली में रहते हुए राजस्थान की छटा को देखना चाहते हैं तो वीकेंड पर एक बार चोखी ढाणी घूम आइए। यहां जाकर आपको ऐसा लगेगा कि आप सच में राजस्थान आ गए हो। चोखी ढाणी दिल्ली हरियाणा बॉर्डर से महज 30 मिनट की दूरी पर है। यहां पर आप फैमिली के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं चोखी ढाणी में आपको न सिर्फ पारंपरिक राजस्थानी स्टाइल में राजस्थानी खाना चखने को मिलेगा। बल्कि यहां पर आप राजस्थानी डांस, कठपुतली का खेल यहां तक कि उंट की सवारी का भी आनंद उठा सकते हैं।


प्रतापगढ़ फार्स


अगर आप शहरी जीवन से एक ब्रेक चाहते हैं और परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताना चाहते हैं तो प्रतापगढ़ फार्स जाना एक अच्छा विचार हो सकता है। दिल्ली से महज 58 किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ फार्स में आकर आपको ऐसा लगेगा, मानो आप गाव में आ गए हैं। यहां पर आने वाले व्यक्तियों को घोड़े की सवारी, ऊंट की सवारी, पेंटिंग और घड़े बनाना भी सिखाया जाता है।


ओखला बर्ड सेंचुरी


अगर आप नेचर लवर हैं और वीकेंड पर प्रकृति का साथ चाहते हैं तो ओखला बर्ड सेंचुरी होकर आएं। यहां पर जाकर आपको एक बेहद यादगार अनुभव प्राप्त होगा। दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी में आपको पक्षियों की ऐसी प्रजातियां देखने का मौका मिलेगा, जिसे आपने कभी नहीं देखा होगा।


सोहना


हरियाणा राज्य में स्थित सोहना शहर अमरावती पर्वतमाला पर स्थित है। यह दिल्ली से महज 64 किलोमीटर की दूरी पर है और छुट्टी के समय भारी संख्या में लोग यहां पर आते हैं। यह शहर मुख्य रूप से गर्म पानी के झरने के लिए जाना जाता है। वैसे यहां पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी बहुत अधिक प्रसिद्ध है। अगर आप प्रकृति की खूबसूरती को निहारने के साथ-साथ कुछ यादगार करना चाहते हैं तो यहां पर स्थित दमदम झील में बोटिंग जरूर करें।


आगरा दिल्ली के नजदीक स्थित आगरा शहर तो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर आप ताजमहल देखने के साथ-साथ आगरे के किले की भी सैर कर सकते हैं। यहां पर आपको राजसी ठाठ-बाठ को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। आगरे में इसके अतिरिक्त मोती मस्जिद व एतमादुद्दौला का मकबरा भी देखने लायक जगहे हैं