सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा शाहीन बाग : गिरिराज सिंह


एल.एस.न्यूज नेटवर्क, नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान से पहले एक बार फिर विवादित ट्वीट किया है। यह ट्वीट शाहीन बाग को लेकर है। गिरिराज ने ट्वीट कर लिखा कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। विवाद बढ़ने पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि शाहीन बाग़ मे एक माहिला का बच्चा ठंढ में में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है। ये आत्मघाती बम नहीं है तो क्या है? अगर भारत को बचाना है तो ये आत्मघाती बम और खिलाफत आंदोलन से सजक रहना होगा।


गिरिराज अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव और भारत पर मुगलों के आक्रमण के बीच तुलना करते हुए उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा के लिए वोट करने को कहा था। उन्होंने कहा कि यदि लोग ‘‘दासता’’ से बचना चाहते हैं तो उन्हें भाजपा को वोट देना चाहिए। ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में तेजतर्रार हिंदूवादी नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजधानी तथा बाकी देश में ‘‘शहरी नक्सलवाद को शह ’’ देने का आरोप भी लगाया।


Popular posts
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में
Image
परियोजना मंत्री श्री सतपाल महाराज ने 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत चयनित सतपुली में पर्यटन विभाग की 40 शैय्या वाले आवास गृह एवं विवाह समारोह मल्टीपरक हाल के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन कर शिलान्यास किया
Image
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं, अभी भी वेंटिलेटर पर
Image
PM मोदी का संबोधन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है: राजनाथ सिंह
Image
पर्यटन विभाग के अन्तर्गत चयनीत योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
Image