मुंबई में 15 मंजिला इमारत में आग लगी, 18 लोगों को बचाया गया


एल.एस.न्यूज नेटवर्क, मुंबई। दक्षिण मुंबई के पॉश मालाबार हिल इलाके में बुधवार शाम 15 मंजिला इमारत की पांचवी मंजिल में आग लग गई, जिसमें 18 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक दमकलकर्मी को दम घुटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग पर रात 11 बजे काबू पाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि आग शाम सात बजे प्रसिद्ध हैंगिंग गार्डन के निकट पालमा बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर लगी।



उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मुश्किल से 18 लोगों को बचाया गया। इस दौरान राहुल कावते नामक दमकलकर्मी को दम घुटने के बाद सरकार द्वारा संचालित जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।


Popular posts
PM मोदी का संबोधन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है: राजनाथ सिंह
Image
पर्यटन विभाग के अन्तर्गत चयनीत योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
Image
परियोजना मंत्री श्री सतपाल महाराज ने 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत चयनित सतपुली में पर्यटन विभाग की 40 शैय्या वाले आवास गृह एवं विवाह समारोह मल्टीपरक हाल के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन कर शिलान्यास किया
Image
आखिर 15 अगस्त 1947 की आधी रात को ही क्यों मिली थी आजादी, कैसा था पहला स्वतंत्रता दिवस ?
Image
MP पुलिस ने UP विधायक विजय मिश्रा को हिरासत में लिया
Image