आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, पार्टियों ने झोंकी ताकत



  1. आज शाम से दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर जाएगा

  2. शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार पूरी तरह से बंद हो जाएगा

  3. आठ फरवरी को 2688 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा


दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर आज थम जाएगा। आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद मतदान खत्म होने तक 48 घंटे कोई भी राजनीतिक दल व उम्मीदवार चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। आठ फरवरी को 2688 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज कई नेता और पार्टियां प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगी।


आखिरी दिन अमित शाह, जेपी नड्डा करेंगे रोड शो


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमापुरी, हरि नगर और मादीपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन रोड शो करने की उम्मीद है जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुंडका और सुल्तान माजरा में रोड शो करेंगे।


सभी पार्टियां आखिरी दिन झोकेंगी ताकत


दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई दिग्गज प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे।


आखिरी दिन प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल


प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर आप के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे।