करोडपतियों की औलादों का घिनौना कारमाना, 182 लड़कियों के साथ किया सेक्स और बनाया वीडियो


एल.एस.न्यूज नेटवर्क, नयी दिल्ली । आखिर हमारे समाज में हो क्या रहा है ? रोजाना कोई न कोई ऐसी खबर आती है जो विश्वास का गला घोंट देती है। रिश्तों और जज्बातों की अहमियत इतनी कम हो गई है कि अब कोई भी इसकी कद्र नहीं करता। समाज में कभी पैसे के खातिर सगे रिश्ते एक-दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं तो कभी इंसान की हवस प्यार के रिश्ते की बली चढ़ा देती है। कोलकाता शहर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। कोलकाता जैसे मेट्रो सिटी में पुलिस ने खरबों में खेलने वाले दो बिजनेसमैन के बेटों को गिरफ्तार किया है (kolkatasex racket), जिनपर आरोप है कि यह दोनों अमीर घराने के लड़के, लड़कियों से प्यार करने का नाटक करते थे और फिर उनके साथ शारीरिक संबंध यानी की सेक्स करते थे और फिर सेक्स क्लिप बनाकर अपने लेपटॉप में रख लेते थे।


लड़के दो से तीन बार एक लड़की के साथ सेक्स करते और फिर उस लड़की को सेक्स क्लिप दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करके पैसा वसूलते थे। इस तरह इन दोनों ने अब तक 182 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने दोनों के लैपटॉप से 182 सेक्स क्लिप के फोल्डर बरामद किए हैं।


आखिर ये दो अमीर लड़के ऐसा क्यों करते थे, क्या इनके पास पैसे की कमी थी या ये दोनों की शारीरिक संबंध बनाने के भूखे थे। इस बात की जांच पुलिस कर रही है। महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले बिजनेसमैन की बेटों की उम्र 20 साल बड़े बिजनेसमैन के इन दोनों बेटो की उम्र 20 साल हैं एक लड़के का नाम आदित्य अग्रवाल और दूसरे का नाम अनीश लोहारुका है। पुलिस के पास इन दोनों के खिलाफ कई शिकायतें थी लेकिन सबूत न होने के कारण पुलिस कोई एक्शन नहीं ले पाती थीआदित्य अग्रवाल और अनीश लोहारुका एक साल से सेक्स ब्लैकमेल रैकेट चला रहे थे। तीन महीने पहले पुलिस को दोनों के इस रैकेट की भनक लगी तब से पुलिस जांच में जुट गया और तीन महीने बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।


अमीर घरानों से ताल्लुक रखते हैं सेक्स-ब्लैकमेल रैकेट चलाने वाले लड़के (Kolkatabusinessman Son) आदित्य अग्रवाल के पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं। वह एक मशहूर एथनिक कपड़ों के ब्रैंड (ब्रांड का नाम नहीं बता सकते) का मालिक है जबकि अनीश लोहारुका का परिवार भी काफी पैसे वाला हैं। अनीश लोहारुका का रियल एस्टेट का फैमिली बिजनेमैस है जो काफी बड़े स्तर पर हैं। दोनों लड़के करोड़पतियों की संतान है।


घर का नौकर करने जाता था महिलाओं से वसूली (women sex clips) आदित्य अग्रवाल और अनीश लोहारुका की करतूत में घर का नौकर कैलाश यादव भी शामिल था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों आरोपियों को 4 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया हैपुलिस ने बताया कि दोनों लड़के महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे और उनकी सेक्स वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करते थे। महिलाओं से पैसा वसूल करने के लिए घर का नौकर जाता था।


182 महिलाओं के साथ बनाया सेक्स वीडियो (Videograbs of 182 women) दोनों लड़के इतने शातिर थे कि पूरी वारदात को काफी सफाई से अंजाम देते थे। जिस लड़की के साथ प्यार करते थे उनको ऐसा महसूस करवाते थे कि उनसे ज्यादा प्यार इस दुनिया में कोई भी नहीं कर सकता। लड़की का विश्वास जीतने के बाद सेक्स वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूलते थे। पुलिस ने दोनों के लैपटॉप से अबतक 182 वीडियो बरामद की है। यह सभी वीडियो अलग अलग महिलाओं की है। परिवारवालों का क्या है कहना?


अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार अनीश लोहारुका के परिवार वालों का कहना है कि मेरा बेटा बिलकुल निर्दोष हैं उसे इस मामले में फंसाया गया है वहीं आदित्य अग्रवाल के परिवार ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है